पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामाजिक शिक्षा से कसी जाएगी नकल पर नकेल

सामाजिक शिक्षा से कसी जाएगी नकल पर नकेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा |नकल कोरोकने के लिए बच्चों को सामाजिक शिक्षा का पाठ पढ़ाना होगा, बच्चों को मनोवैज्ञानिक तरीके से नकल से गुरेज करने के लिए प्रेरित करना होगा। शिक्षा विभाग के नकल रोकने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में अध्यापक और अभिभावकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। यह आह्वान पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के वाइस चेयरमैन डॉ. कुलदीप अग्निहोत्री ने, वे बुधवार को बठिंडा में मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्य मेहमान थे। डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि नकल रोकने को उठाए जा रहे कदमों के अंतर्गत सामाजिक संस्थाएं अपने स्तर पर प्रयासरत हैं, वहीं अध्यापक को भी मनोवैज्ञानिक तरीके से नकल के नुकसान गिनाते हुए बच्चों के मन में नकल करने की भावना विकसित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने अध्यापकों से अध्यापन को पेशा बनाकर मिशन के तौर पर काम करने को प्रेरित किया, वे बोले कि आचरण को अध्यापन का माध्यम बनाएं अध्यापक और इसके लिए अध्यापकों को रोल मॉडल बनना होगा क्योंकि बच्चे प्राय: अपने अध्यापक का अनुसरण करते हैं।

डॉ. कुलदीप अग्नीहोत्री।