बठिंडा | ज्ञानी जैलसिंह पीटीयू कैंपस के द्वारा टेकनोकल्चरल समागम स्पार्क-2014 का आयोजन किया गया। गुरु नानक देव थर्मल प्लांट के एएसई अशोक अरोड़ा मुख्यअतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने अपने भाषण में छात्रों को ट्रांसमिशन डिस्ट्रीब्यूशन लॉसेज के बारे में चर्चा की। इस मौके पर छात्रों के द्वारा टेकनिकल,लिटरेरी इनफॉर्मल एक्टीविटीज पेश की गईं।
इस मौके पर पेपर प्रेजेन्टेशन,माडल डिस्पले,माइंड स्पार्क,रियल टाइम एनेलिसिस,मेमोरी बूस्टर,
गूगल पले,ऑन स्पॉट प्रेजेन्टेशन,टेकनिकल तंबोला,ब्रेन स्टोर्मिंग,वाद विवाद,काव्यांजलि,ब्राडकास्ट,हेयर स्टाइल,रंगोली,फेस पेटिंग,ड्रैस डिजाइनिंग आदि मुकाबले आयोजित किए गए। छात्रों के द्वारा इन मुकाबलों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया। शाम के सेशन में पावर कार्पोरेशन के ग्रिड कंसंट्रेशन विंग के एग्जीक्युटिव इंजीनियर रविंदर सिंह सेखों मुख्यअतिथि के तौर पर पहुंचे।
इस मौके पर कल्चरल प्रोग्राम कोरियोग्राफी,स्किट,मोनोएकटिंग,माइम,मिमिकरी,सोलो सांग,ड्यूट सांग,सोलो डांस,ग्रुप डांस आदि प्रोग्राम पेश किए। इस मौके कई मुकाबले आयोजित किए गए। इनमें हरमनजोत सिंह मिस्टर नवदीप कौर मिस फ्रेशर का खिताब जीता। टू के 12 टू के 13 बैच के छात्रों के द्वारा मादा भ्रूण हत्या पर नाटक पेश किया गया। इसके अलावा सेव एन्वायर्नमेंट थीम पर माइम पेश की गई। इस मौके पर दर्शन सिंह सिद्धू लहरी,भूपिंद्रपाल सिंह ढोट आदि मौजूद थे।
ज्ञानी जैल सिंह कैंपस में सपार्क 2014 का आयोजन किया गया।