जख्मी गायों का उपचार किया
बठिंडा| सहाराजनसेवा की सहयोगी संस्था शहीद राम सिंह सहारा जीव रक्षा सोसायटी की तरफ से शहर के परसराम नगर, नहर पर, जनता नगर, मॉडल टाउन, कमला नेहरू कॉलोनी, सब्जी मंडी, प्रताप नगर, नेशनल कॉलोनी, पटेल नगर में जख्मी गायों का उपचार किया गया। इस दौरान इंदरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, जग्गा तरुण, नीतीश, हैप्पी ने पशुओं को काबू करके उनकी मरहम-पट्टी की। सहारा के गौतम गोयल ने बताया कि उपचार के लिए विशेष टीम सेवा निभाती है।