- Hindi News
- एमए पॉलिटीकल साइंस और हिस्ट्री के नतीजे अच्छे रहे
एमए पॉलिटीकल साइंस और हिस्ट्री के नतीजे अच्छे रहे
पंजाबीयूनिवर्सिटी द्वारा घोषित किए गए एमए हिस्ट्री पॉलिटीकल साइंस के नतीजों में बाबा फरीद कॉलेज के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। एमए हिस्ट्री के चौथे समेस्टर के नतीजों में छात्रा मनप्रीत कौर ने 75.5 फीसदी अंक प्राप्त करके पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि कवनदीप सिंह सुखजीत कौर ने 73.5 फीसदी अंकों से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। गुरप्रीत कौर ने 72.25 फीसदी अंकों से तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि सात छात्रों के 70 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं।
एमए पॉलिटीकल साइंस के चौथे समेस्टर में छात्रा कुलप्रीत कौर ने 69.31 फीसदी अंकों से पहला,प्रभजोत कौर कुलवीर कौर ने 68.43 अंकों से दूसरा हरप्रीत कौर ने 66.93 अंकों से तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
इसी क्लास के दूसरे समेस्टर में मनप्रीत कौर ने 74.75 अंकों से पहला,सावनदीप कौर ने 71.25 अंकों से दूसरा कमलजीत कौर ने 70.5 फीसदी अंकों से तीसरा स्थान प्राप्त किया।