पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीकेएस स्कूल ने कराया कम्युनिटी लंच

पीकेएस स्कूल ने कराया कम्युनिटी लंच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संचारक्रांति के युग में टूट रहे संयुक्त परिवार संभालने के मकसद से पीकेएस इंटरनेशनल स्कूल बल्लुआना की ओर से कम्युनिटी लंच का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भूलते जा रहे विरसा की याद ताजा करने के समूह अध्यापकों ने सावन माह का प्रमुख व्यंजन खीर, पूड़े एवं पकौड़ों का लंच तैयार किया। सभी ने सांझा परिवार की छवि प्रस्तुत करते हुए पंगत में बैठकर सामूहिक तौर पर इन व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

प्रिंसिपल फतेह सिंह, महासचिव महिंदर सिंह कोआर्डिनेटर इंद्रजीत कौर ने भी लंच तैयार करने में अध्यापकों का साथ दिया। स्कूल के अध्यापकों ने इस अवसर पर पंजाबी लोकगीत भी गाए।