ट्रस्ट ने जारी किए लोगों को नोटिस
बठिंडा| नगरसुधार ट्रस्ट की कॉलोनियां अभी पूरी तरह से डेवलप भी नहीं हुई कि ट्रस्ट ने लोगों को वहां पर कंस्ट्रक्शन करने पर नाॅन कंस्ट्रक्शन नोटिस जारी कर दिया है। इससे प्लाट मालिकों में रोष पैदा हो गया है। वहीं लोगों का कहना है कि ट्रस्ट की ओर से सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। जबकि ट्रस्ट का कहना है कि लोग एक बार मकान तो बनाएं उनकी पूरी सुविधाएं दे दी जाएंगी। कुछ लोग ट्रस्ट के नोटिस के खिलाफ अदालत में भी जा चुके हैं, जिनके केस विचाराधीन हैं। विस्तृतपेज-4