वीकली ट्रेन पहले फेरे में गई खाली
श्रीगंगानगरसे चलकर जम्मूतवी के लिए रेल बजट में एनाउंस की गई वीकली ट्रेन मंगलवार से चल पड़ी। मगर रेलवे की ओर से स्टेशन पर यात्रियों के लिए ट्रेन के शुरू होने का टाइम टेबल नहीं लगाने के कारण पहले दिन महज 8 से 10 टिकट ही बिक पाई।
तय शेड्यूल के अनुसार प्रत्येक मंगलवार को श्रीगंगानगर-जम्मू तवी साप्ताहिक ट्रेन नंबर 14733 अपने पहले फेरे में श्रीगंगानगर से 17 सितंबर की दोपहर 2.55 बजे चलकर शाम लगभग 4.45 बजे बठिंडा पहुंची और दस मिनट के ठहराव के बाद अपने गंतव्य की ओर बढ़ गई। ट्रेन के टाइम के बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी होने के कारण 16 कोच वाली इस ट्रेन में गिनती के मात्र दो दर्जन लोगों ने सफर किया। स्लीपर एसी कोच के लिए कोई रिजर्वेशन भी नहीं हुआ।
ट्रायल के तौर पर चलाई गई 13 बार आवागमन करने वाली 16 कोच की इस गाड़ी में एक एसी कोच के अलावा 7 जनरल कोच जबकि 6 स्लीपर कोच तथा दो एसएलआर हैं, यह गाड़ी दोपहर श्रीगंगानगर से प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 2.45 से चलकर अबोहर, मलोट होते हुए 4.45 बजे बठिंडा आएगी और धूरी, लुधियाना, पठानकोट जंक्शन होते हुए रात 2.30 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी।
इसी दिन यह गाड़ी सं. 4434 बनकर 5.30 बजे जम्मू तवी से रवाना होकर दोपहर 2.45 बठिंडा आएगी और आगे 6.20 पर श्रीगंगानगर पहुंचेगी। इस एक्सप्रेस साप्ताहिक रेलगाड़ी का गिदड़बाहा में ठहराव नहीं है।
स्टेशन जाने का समय वापसी
श्रीगंगानगर2.45 6.20
अबोहर 3.20 5.00
मलोट 3.54 4.25
बठिंडा 4.45 2.45
रामपुराफूल 5.26 1.55
तपा 5.40 1.40
बरनाला 5.58 1.20
धूरी 6.30 12.30
मलेरकोटला 7.32 2.06
लुधियाना 9.15 10.55
जालंधर कैंट 10.40 9.40
पठानकोट कैंट 12.25 7.33
जम्मू तवी 2.30 5.30
श्रीगंगानगर-जम्मूतवी का शेड्यूल