पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदमपुरा गोलीकांड के शार्प शूटर चंदू को बठिंडा लाई पुलिस

आदमपुरा गोलीकांड के शार्प शूटर चंदू को बठिंडा लाई पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा। आदमपुरा गोलीकांड में शामिल शूटर चंदर सिंह उर्फ चंदू को फिरोजपुर जेल से बठिंडा पुलिस पांच दिन के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। पुलिस आदमपुरा गोलीकांड में इस्तेमाल हुए हथियार चंदू से बरामद करवाने का प्रयास कर रही है। चंदू हाईवे रॉबर जयपाल का राइट हैंड और दो साल पहले बठिंडा एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर शेरा खुब्बन का करीबी रहा है। चंदू ने अपने गिरोह से मिलकर 16 मई 2013 को पंचायती चुनाव से तीन दिन पहले गांव आदमपुरा में चुनावी सभा पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थी।
इसमें पीपीपी प्रत्याशी रहा लक्खा सिधाना गोली लगने से गंभीर घायल हो गया था, जबकि उसके एक साथी की मौत हो गई थी। यहां करीब 70 से ज्यादा राउंड फायर हुए थे, जिसमें यूएस कारबाइन का भी इस्तेमाल हुई थी। कारबाइन बरामद नहीं हुई थी। अब तक इस मामले में पुलिस गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों, जगसीर सिंह सीरा, रणजोध सिंह जोधा को गिरफ्तार कर चुकी है। चंदू को पिछले दिनों राजस्थान में रतनगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया था, वहां से फिरोजपुर पुलिस उसे एक हत्या मामले में लेकर आई थी। तब से चंदू फिरोजपुर जेल में था। अब इसे 22 सितंबर को अदालत में पेश किया जाएगा।
हाईवे रॉबर गैंग के शार्प शूटर फिरोजपुर निवासी चंदन सिंह उर्फ चंदू की उम्र 29 साल है, मगर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और चंडीगढ़ पुलिस के रिकार्ड में इस पर 42 संगीन आपराधिक केस दर्ज है। इसमें हत्या, बैंक डकैती, लूटपाट के दर्जन से भी ज्यादा केस शामिल हैं। चंदू पर पहला केस 2002 में फिरोजपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ था। तब से इसने जुर्म की दुनिया में कदम रखा और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसका साथी जयपाल जो इन दिनों हाईवे रॉबर गैंग को चला रहा है इससे मिलकर चंदू ने वारदातें की हैं। इनमें से 28 मामले को इन पर पंचकूला, चंडीगढ़, मोहाली, अमृतसर, होशियारपुर, पानीपत में ही हैं। जबकि राजस्थान और बठिंडा में अलग से केस दर्ज हैं।
इन वारदातों में आरोपी है चंदर उर्फ चंदू
-2 दिसंबर 2012 को बठिंडा के सिटी मॉल के बाहर से गनप्वाइंट पर ब्लैक इंडेवर गाड़ी लूटी।
-6 अप्रैल 2013 को इसी गाड़ी का इस्तेमाल कर राजस्थान के कोटा में 6 लाख की बैंक डकैती।
-16 मई 2013 को आदमपुरा में चुनावी सभा में गोलियां चलाकर एक की हत्या।
-जून 2013 में राजस्थान के टिब्बी इलाके में बैंक सुरक्षा कर्मी से राइफल छीनी।
-10 जून 2013 को अमृतसर से गनप्वाइंट पर 68 लाख की लूट।
-अक्टूबर 2013 में फिरोजपुर के एक गांव में ट्रांसपोर्टर सेखों करमीती उसके एक साथी की गोलियां मारकर हत्या।
-जनवरी 2014 में राजस्थान के किशनगढ़ से बिरला तांबा फैक्ट्री से 1.75 करोड़ के तांबे से भरा ट्रक लूटा।
-रतनगढ़ जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग, मौके पर गिरफ्तार।
-2010 में होशियारपुर में गन हाउस में डकैती कर 100 से ज्यादा असले लूटे।
-मोहाली, हरियाणा के पंचकुला और राजस्थान के बीकानेर में बैंक डकैती।
29 की उम्र में 42 केस
- 5 दिन का मिला पुलिस रिमांड, हत्या करने में इस्तेमाल हुए हथियार बरामद करवाएगी पुलिस ।