बठिंडा। मानसा की रहने वाली एक दलित महिला पुलिस कर्मचारी इंसाफ के लिए कई आला अफसरों के चक्कर लगा चुकी है मगर उसे अभी तक इंसाफ नहीं मिला है। वीरवार को महिला कर्मचारी ने आईजी बठिंडा जोन को दरखास्त देकर न्याय मांगा। गुरप्रीत कौर पंजाब पुलिस में बतौर सिपाही कार्यरत है। गुरप्रीत का आरोप है कि साल 2011 में उसकी बदली थाना सदर बुढलाडा में आउट रीच सेंटर में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर हुई थी। यहां मनजीत सिंह बतौर एसएचओ सदर तैनात था। महिला कर्मचारी का आरोप है कि दोनों में दोस्ती होने के बाद मनजीत ने उसका शारीरिक शोषण किया। गुरप्रीत ने जब मनजीत को शादी करने के लिए कहा तो उसने कहा कि वह अपनी बीवी से तलाक ले रहा है। केस अदालत में है। उसने तलाक के कुछ कागजात भी दिखाए।
गुरप्रीत उसके घरवालों ने मनजीत पर विश्वास कर लिया और दोनों की शादी हो गई। बाद में मनजीत ने गुरप्रीत को अपने साथ रखने से मना कर दिया। मनजीत ने उसे कहा कि उसने सिर्फ अपने बचाव के लिये उससे झूठ बोला था कि उसका बीवी के साथ तलाक हो गया है। बाद में गुरप्रीत को पता चला कि मनजीत ने जो तलाक के कागजात दिखाये थे वो झूठे थे दरअसल मनजीत ने तलाक के पेपर अदालत से वापस ले लिये थे।
पहले भी की थी शिकायत नहीं हुई कोई कार्रवाई : पीड़िता का कहना है कि उसने पहले भी इस संबंध मे उच्चाधिकारियों को शिकायत दर्ज कराई थी परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुरप्रीत ने बताया कि वीरवार सुबह मनजीत की पहली बीवी उसके मानसा स्थित घर पर कुछ जादू टोटकाें का सामान लेकर दाखिल हुई। जब उसकी मां ने उसका विरोध किया तो मनजीत की बीवी ने उसकी मां को धक्का दिया तथा उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद गुरप्रीत ने मनजीत की पत्नी के खिलाफ थाना सिटी मानसा में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मनजीत की पहली बीवी के खिलाफ मारपीट धमकाने का मामला दर्ज किया है।
पीड़ित महिला पुलिस कर्मचारी ने अपने परिजनों दलित सेना पंजाब के सीनियर उप प्रधान गुरतेज सिंह जोधपुरी को साथ लेकर आईजी काे दरख्वास्त देकर उसे न्याय दिये जाने की मांग की है। आईजी ने पीड़ित को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया है।
आरोप
पीडि़ता ने कहा कि एसएचओ ने मुझे धोका दिया है। मुझे हर हाल में इंसाफ चाहिए।
गुरप्रीत तो मेरी पत्नी है
''मुझपर लगे सभी आरोप झूठे हैं। गुरप्रीत के साथ मेरी शादी हुई है। मैं उसे बसाना चाहता हूं। वाे जानबूझ कर मुझ पर दबाव बनाना चाहती है। मैंने अदालत में उसे बसाने के लिये केस भी दायर किया हुआ है।'' मनजीतसिंह,एसएचओ थानाफूल ।
दलित महिला पुलिस कर्मचारी ने लगाया आरोप, आईजी से की शिकायत, एसएचओ ने कहा-आरोप झूठे, मैंने तो शादी की है ।