पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकीलाें की हड़ताल दूसरे दिन नहीं हुई केसों की सुनवाई

वकीलाें की हड़ताल दूसरे दिन नहीं हुई केसों की सुनवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | फैमिलीकोर्ट के गठन के मुद्दे पर वकीलों द्वारा की जा रही हड़ताल के चलते दूसरे दिन भी अदालत का कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। इसके चलते विभिन्न अदालतों में चल रहे केसों में आज भी सुनवाई नहीं हो पाई। इससे पेशी पर आये लोगों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी। पंजाब सरकार द्वारा राज्य के पांच जिलों बरनाला,मोहाली,फरीदकोट,अमृतसर मोगा में फैमिली कोर्ट बनाने का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके विरोध में वकीलोंं ने पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 17 से 19 सितंबर तक हड़ताल करने का एलान किया है।

इस मौके पर प्रदर्शनकारी वकीलों का कहना है की सरकार द्वारा कुछ चुनिंदा शहरों मे इस प्रकार की कोर्ट बनाना सही नहीं है इन कोर्टों को जिला स्तर पर बनाया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से उक्त फैसला वापस लेने की मांग की। वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि 19 सितंबर तक सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो वे संघर्ष को और तेज किया जायेगा।