जोनल यूथ फेस्टिवल 23 से 25 सितंबर तक
बठिंडा | पंजाबीयूनिवर्सिटी पटियाला का जोनल यूथ फेस्टीवल 23 से 25 सितंबर तक ज्ञान ज्योति कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है। इसमें यूनिवर्सिटी के अधीनस्थ बठिंडा जोन के 58 सरकारी निजी कॉलेजों के लगभग 3000 विद्यार्थी लगभग तीन दर्जन आइटम में अपनी परफारमेंस देंगे। इस संबंधी यूथ को-आर्डिनेटर अमला शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल में विद्यार्थियों द्वारा गिद्दा, भंगड़ा, क्लासिकल, ग्रुप सांग, ग्रुप शब्द, गजल, क्लासिकल वोकल, इंस्ट्रूमेंट, लोकगीत, तबला, सितार, फोक आर्केस्ट्रा, वेस्टर्न म्यूजिक, सोलो सांग आदि आइटम्स में परफारमेंस दी जाएगी। इसके अलावा वाद-विवाद, भाषण कला, कविता, फाइन आर्ट में रंगोली, चित्रकारी, कार्टूनिंग, कोलाज, फोटोग्राफी, क्ले मॉडलिंग एवं पोस्टर मेकिंग मुकाबले भी करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकारी राजिंदरा कॉलेज में रिहर्सल जोर-शोर से जारी है। विद्यार्थी पूरी तन्मयता से अभ्यास कर रहे हैं ताकि वे अपनी परफारमेंस से मंच पर छा जाएं। 20 सितंबर को सुबह 11 बजे कॉलेज आडिटोरियम में फुल ड्रेस रिहर्सल होगी।
बठिंडा के सरकारी राजिंदरा कॉलेज में फोक आर्केस्ट्रा की रिहर्सल करते विद्यार्थी