विनोद बांसल ने किया खूनदान
बठिंडा | आसरावेलफेयर सोसायटी के सलाहकार विनोद बांसल ने 107वीं बार खूनदान किया। उन्होंने अपना खून बाईपास सर्जरी के लिए खून की जरूरत पड़ने पर कुलवंत कौर को दान किया। इस अवसर पर संस्था के प्रधान रमेश मेहता, कृष्ण कुमार, विनोद बांसल उपस्थित थे। महिला के परिवार के सदस्यों अमृतपाल सिंह डिप्टी चीफ इंजीनियर तथा इंजीनियर राजिंदर सिंगला सीनियर एक्सईएन बिजली बोर्ड ने संस्था का आभार जताया।