पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक हर्ष शर्मा को किया सम्मानित

शिक्षक हर्ष शर्मा को किया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | बठिंडाविकास मंच और सुरक्षा हेल्पर ने रेडक्रॉस के ईवनिंग स्कूल में चलाए जा रहे योग कैंप के समापन समारोह में योग शिक्षक हर्ष शर्मा को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य मेहमान के तौर पर रिटायर एक्सीएन एचएस खुरमी उनके पुत्र शरण पाल सिंह खुरमी अपने परिवार सहित उपस्थित हुए। योग शिक्षक हर्ष ने बच्चों को कैंप के दौरान करवाए गए आसन प्राणायाम का फिर से अभ्यास करवाया। बच्चों को इसे अपने जीवन का एक अंग बनाने और रोजमर्रा की आदतों में शामिल करने लिए प्रेरित किया। बठिंडा विकास मंच के प्रधान राकेश नरूला और आए हुए मुख्य मेहमान ने योग शिक्षक हर्ष शर्मा को स्वामी विवेकानंद के साहित्य भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर बठिंडा स्केलिंग ग्रुप के प्रीत बराड़ अप्पू सोसायटी से केवल बांसल जतिंद्र सिंह मौजूद थे।