पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 तक खर्च रजिस्टर जमा कराने के निर्देश

25 तक खर्च रजिस्टर जमा कराने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडीसी(विकास) कम एडीशनल जिला चुनाव अफसर सोनाली गिरी ने हाल ही में संपन्न हुए तलवंडी साबो उपचुनाव के संबंध में राजनीतिक दलों को 25 सितंबर तक खर्च रजिस्टर जिला चुनाव कार्यालय में जमा करवाने की हिदायत दी है। वीरवार को बैठक में एडीसी ने कहा कि शाखा से खर्च की पड़ताल करवाना यकीनी बनाया जाए। उन्होंने आगाह किया कि खर्च के संबंध में अधूरी जानकारी दी जाए। पड़ताल कराने के बाद की ही जानकारी दी जाएगी। चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार उम्मीदवारों को खर्च रजिस्टर मेंटेन करना जरूरी किया गया है। इसके लिए निश्चित समय से पूर्व ही खर्च रजिस्टर मेंटेन करवा दिया जाए। उधर, चुनाव आयोग की हिदायतों पर बठिंडा देहाती विधानसभा हलके में पड़ते समूह सुपरवाइजरों बूथ लेवल अफसरों को जिला परिषद बैठक हाल में 15 अक्टूबर 10 नवंबर को होने वाली वोटर सूची के संशोधन के लिए 3 पड़ाव में सिखलाई दी गई। बीडीए के मुख्य प्रशासक-कम-चुनाव रजिस्ट्रेशन अफसर दलविंदर जीत सिंह ने कहा कि बीएलओ आयोग की हिदायतों के अनुसार अपनी ड्यूटी पूरा करें। उन्होंने कहा कि वोटर सूची के संशोधन के दौरान 17 30 अक्टूबर को बीएलओ से संबंधित पंचायत सचिव अथवा किसी अन्य अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक बुलाएं, जिसमें समूह वोटरों को वोटर सूची पढ़कर सुनाई जाए। उन्होंने कहा कि 19 अक्टूबर 2 नवंबर को बीएलओ की ओर से स्पेशल कैंपेन चलाकर अपने-अपने पोलिंग बूथ पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक वोटरों की ओर से दावे एवं एतराज लिए जाएं। उन्होंने इस काम के लिए संबंधित अधिकारियों को गांवों में मुनादी कराने के भी निर्देश दिए। सिखलाई के दौरान हलके में नियुक्त किए गए मास्टर ट्रेनर प्रेम कुमार मित्तल ने बीएलओज को फार्म नंबर 6, 7, 8 8 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

एडीसी डी सोनाली गिरी बैठक करती हुई।