- Hindi News
- अप्पू इवनिंग स्कूल में बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन
अप्पू इवनिंग स्कूल में बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन
बठिंडा| अप्पूसोसायटी एक कदम बचपन की ओर से संचालित अप्पू ईवनिंग स्कूल में शरण पाल खुरमी, मनदीप चहल और डिप्टी जैन ने अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया। शरण पाल खुरमी, मनदीप चहल और डिप्टी जैन ने कहा कि इन बच्चों के साथ आज अपना जन्मदिन मना कर हमें एक अजीब खुशी मिली है। अप्पू सोसायटी के प्रधान जतिंदर सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रीत महिंदर बराड़, हरपाल सिंह खुरमी, अमरजीत कौर संजीत कौर, बबनीत गुलाटी, अमनदीप कोहली, सीमा जैन, आर्यन जैन, राकेश नरूला, केवल कृष्ण, निशा, नीरज कुमार, राजविंदर गर्ग और अभिषेक गर्ग हाजिर थे।
अप्पू ईवनिंग स्कूल में अपना जन्मदिन मनाते गणमान्य।