पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनसीसी कैडेट्स की दौड़ में युवाओं ने दिखाया उत्साह

एनसीसी कैडेट्स की दौड़ में युवाओं ने दिखाया उत्साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा |आर्मी लाइफकी अनुशासनबद्घ एवं एकता में रहने वाली जिंदगी की पहली सीढ़ी नेशनल कैडेट कोर की सदस्यता लेने में सरकारी राजिंदरा कॉलेज के युवाओं ने खासा उत्साह दिखाया। वीरवार को कॉलेज में एनसीसी एनरोलमेंट ट्रायल का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रोफेसर ले. हरजिंदर सिंह के मार्गदर्शन में करवाए ट्रायल में कॉलेज के 100 लड़कों 40 लड़कियों ने भाग लिया। इनमें से नौ लड़कियों एवं 16 लड़कों का चयन किया गया। कर्नल दिनेश निझवान ने बताया कि एनसीसी के बी एवं सी सर्टिफिकेट युवाओं को आर्मी में कैरियर बनाने में सहायता मिलेगी। सी सर्टिफिकेट लेने के बाद युवा आर्मी ज्वाइन कर सकते हैं, इनके लिए स्पेशल एंट्री है।

सरकारी राजिंदरा कॉलेज में एनसीसी कैंप में भाग ले रहे छात्र