- Hindi News
- इंटर कॉलेज स्वीमिंग में छाए ज्ञानी जैल सिंह पीटीयू के स्टू़़डेंट्स
इंटर कॉलेज स्वीमिंग में छाए ज्ञानी जैल सिंह पीटीयू के स्टू़़डेंट्स
बठिंडा |पंजाब टेक्निकलयूनिवर्सिटी की ओर से करवाए इंटर कॉलेज स्वीमिंग टूर्नामेंट में बठिंडा के ज्ञानी जैल सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के तीन छात्र दीपेंद्र सिंह ने तीसरा अहम स्थान अर्जित किया। सीएसई ब्रांच के दीपिंदर सिंह, मेकेनिकल इंजीनियरिंग के अमन, सुखचैन सिंह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के हरमनजोत सिंह ने 4 100 मीटर रिले रेस में तीसरा महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया। इधर, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग की स्माइली गोयल, सीएसई की चेतना, योगिता, ज्योति बाल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की ईशानी, लड़कों की टीम में शामिल सीएसई के साहिल अरोड़ा, निखिल, सुधांशु, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के विशाल बांसल, मेकेनिकल इंजीनियरिंग के शांता कुमार शामिल रहे। कैंपस डायरेक्टर डॉ. जसबीर सिंह हुंदल ने, स्पोटर्स प्रेजीडेंट सिकंदर सिंह ने विजेताओं का हौसला बढ़ाया।
स्वीमिंग में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।