- Hindi News
- सीता स्वयंवर में श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा
सीता स्वयंवर में श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा
अग्रवालकॉलोनी के चिंतपूर्णी मंदिर के समीप श्री रामचन्द्र कला केन्द्र क्लब की तरफ से आयोजित रामलीला के दौरान बुधवार को साधु-समाज, भंगड़ दास और ताड़का दृश्य दिखाया गया। इस अवसर पर क्लब के प्रधान डॉ. प्रवीण गर्ग ने बताया कि 25 सितम्बर को क्लब की तरफ से विशाल भंडारा लगाया जाएगा। इस मौके पर चेयरमैन विजय चौधरी, डायरेक्टर अमित कुमार और राज कुमार नाटा, प्रोड्यूसर विक्की शिवान, खजांची चक्रवर्ती गोयल, रजिंदर चौहान, प्रेम गर्ग, जगदीप सिंह, गोल्डी, रमेश कुमार मेहशी, बलराज भवनिया, मोहन लाल पप्पी, केवल कृष्ण वर्मा, विक्रांत, विजय, शिव, सोनू, विक्की बाबा, रवि, रूपा, बाल कृष्ण, अभी, दविंदर, गोलू, रिंकू, साहिल, गुरमेल सिंह मणि ने भी अपना सहयोग दिया।
दूसरी तरफ शहर के कीकर बाजार में श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब की तरफ से आयोजित श्री रामलीला के तीसरे दिन निर्देशक बृजमोहन शर्मा शांत की सरपरस्ती में एडवोकेट पंकज अरोड़ा ने रीबन काटकर रामलीला का शुभारंभ किया। मंच संचालक प्रेम गर्ग चेतन शर्मा की अध्यक्षता में मंच पर अहिल्या उद्धार, संदेश वाहक, पुष्प वाटिका, सीता-स्वयंवर लक्ष्मण-परशुराम दृश्य प्रस्तुत किए गए। सीता-स्वयंवर दृश्य में प्रभु श्री रामचन्द्र और लक्ष्मण जी रथ पर सवार होते हुए दर्शकों के बीच से होते हुए मंच पर सीता-स्वयंवर में पहुंचे। क्लब के प्रधान वरिंदर कुमार भोला सचिव हेमंत शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में श्री हनुमान जी को मंच पर लंका-दहन करने के लिए आकाश मार्ग से मंच पर लाए जाने का दृश्य दिखाया जाएगा। रामलीला के दौरान प्रभु श्री राम जी की भूमिका दीपक कांसल ने, लक्ष्मण की यशु भारद्धाज, विश्वामित्र की वैष्णो कंवर, अहिल्या की रमेश, सखियों में दीपक वर्मा, रिंकू रमेश, राजा जनक की जोगिंदर, माता सीता की जोली परशुराम की भूमिका नरेश ने निभाई। इस मौके ठंडे पानी की सेवा बाला जी नवयुवक सेवा दल की तरफ की गई। (वारिज़ आहुजा)
किकर बाजार में रामलीला के दौरान उपस्थित दर्शक। फोटो: वारिज आहुजा।
अग्रवाल कॉलोनी में रामलीला के दौरान ताडका वध का सीन पेश किया गया।