शादी का झांसा दे को भगाया
बठिंडा| शादीका झांसा देकर एक नाबालिग को भगाने वाले आरोपी पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थाना कैंट पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत में राम चंदर वासी बेअंत नगर,धोबियाना बस्ती बठिंडा ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला आरोपी पिंटू पासवान अपने परिवार वालों भाई मिंटू पासवान,गुल्टन पासवान तथा विजय कुमार वासी माता रानी वाली गली बठिंडा उसकी 17 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा कर ले गये।