मौड़ मंडी में ट्राला चोरी, केस दर्ज
बठिंडा| इलाकेमें चोरियों का सिलसिला जारी है। ध्यान सिंह वासी वार्ड नंबर10 मौड़ मंडी ने स्थानीय पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 16/17 सितंबर की मध्यरात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर के बाहर खड़ा ट्राला चोरी कर ले गया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।