सड़क हादसे में एक की मौत
बठिंडा|बठिंडा-बादल रोडपर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सहारा जन सेवा के प्रधान विजय गोयल प्रवक्ता गौतम गोयल ने बताया कि बुधवार को उन्हें सूचना मिली कि बठिंडा-बादल रोड पर पुल से आगे एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा के वर्कर घटनास्थल पर पहुंच गए और इसकी सूचना थाना सदर पुलिस को दी। लाश के पास ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। लाश क्षत-विक्षत अवस्था में थी। जिसे सहारा वर्करों ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस संस्था ने लाश की शिनाख्त के लिए प्रयास शुरू कर दिया है।