मारपीट कर युवक के रुपए छीने
बठिंडा|पट्टा मार्किटमें अज्ञात लोगों ने मारपीट कर एक युवक को जख्मी कर दिया और उसके रुपए छीनकर फरार हो गए। सिविल अस्पताल में भर्ती मनोज कुमार वासी चंदसर बस्ती ने बताया कि उसे पट्टा मार्किट में कुछ लोगों ने घेर लिया उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उससे 1800 रुपए छीन कर आरोपी मौके पर से फरार हो गए। सहारा जन सेवा के वर्करों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया।