- Hindi News
- डीसी ने किया रामपुरा में सुविधा सेंटर का उद्घाटन
डीसी ने किया रामपुरा में सुविधा सेंटर का उद्घाटन
बठिंडा| रामपुराफूलमें नवनिर्मित सुविधा सेंटर का वीरवार को डिप्टी कमिश्नर डॉ. बसंत गर्ग ने उद्घाटन किया। तकरीबन 25 लाख रुपये की लागत से बने इस सेंटर में तहसील स्तर पर हर तरीके की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह पहले पुरानी बिल्डिंग में थी और अब इसके लिए नई इमारत तैयार की गई है। रामपुराफूल में स्थित इस सेंटर में आधार कार्ड बनाने के लिए एक अलग काउंटर स्थापित किया गया है। ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी आए। यहां 20 प्रकार की सेवाएं दी जाएंगी। पुरानी रजिस्ट्री की कॉपी, ड्राइविंग लाइसेंस, जाति प्रमाण पत्र, विभिन्न डॉक्यूमेंट की नकल, शगुन स्कीम, रिहायशी प्रमाण पत्र, ग्रामीण एरिया प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं।