पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए ई बिज्ज कंपनी के कर्मचारी

12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए ई-बिज्ज कंपनी के कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | कंप्यूटरएजुकेशन के नाम पर ठगी मारने वाली कंपनी ई-बिज्ज डॉॅट कॉम कंपनी के हिरासत में लिए गए सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को अदालत के समक्ष पेश किया। जहां से अदालत ने सभी आरोपियों को 4 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गौर हो कि ऑन लाईन कंप्यूटर शिक्षा देने वाली ई-बिज्ज डॉट काम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की सदस्यता ग्रहण करने वाले मेंबर को मोटा कमिशन और विदेश टूर का का झांसा देकर फंसाती थी। जिन्हें कोतवाली पुलिस ने 20 सितंबर को टीचर होम से कंपनी के एक सेमिनार के दौरान हिरासत में लिया था। भुच्चो मंडी की एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने सेमिनार के दौरान छापेमारी की थी। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए कंपनी के सदस्यों ने मोटा कमीशन और विदेश टूर भेजने का झांसा देने की बात का खुलासा किया था। जिन्हें पुलिस ने सोमवार को माननीय अदालत में पेश किया।

भास्कर

फालोअप