- Hindi News
- चिट फंड घोटाले में गायक गिप्पी पुलिस के सामने पेश नहीं हुए
चिट फंड घोटाले में गायक गिप्पी पुलिस के सामने पेश नहीं हुए
चिट फंड कंपनी बना कर लोगों के लाखों रुपए हड़पने के मामले में पुलिस ने 15 सितंबर को लाइव इंडिया ट्रेडिंग कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और गायक गिप्पी ग्रेवाल को परवाना नोट करवाया था। मगर गिप्पी अभी तक पेश नहीं हुए हैं। पुलिस ने अभी इस केस में गिप्पी को कोई क्लीन चिट नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि जांच कर रहे हैं। इसमें लोगों से एक लाख लेकर उन्हें एक साल ब्याज देकर अगले साल लाख रुपए मोड़ने का झांसा दिया गया था।