पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेलिब्रेटी डिजाइन बन रही सबकी पसंद

सेलिब्रेटी डिजाइन बन रही सबकी पसंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा। फेस्टीवल सीजन की रंगत को आधुनिक डिजाइनों की चमक-दमक बढ़ा रही है। इस बार बाजार ने खरीदारों की रुचि को खास तरजीह दी है। मनभावन डिजाइनर सूट पर सेलिब्रेटी डिजाइन भारी पड़ रही है। आज के ट्रेंड फ्लोर टच सूट, वन पीस ड्रेसेज की खूब डिमांड हैं, वहीं पंजाबी सूटों का तो अपना ही जलवा है।

गोटा जरी के संचालक अजय बांसल बताते हैं कि सेलिब्रेटी डिजाइन सबकी पसंद बन रही हैं। इन दिनों धोती स्टाइल साड़ी की भी खूब डिमांड है।

पीपी प्लाजा के संचालक विनोद कुमार कहते है कि सूरत का पाकिस्तानी स्टाइल लौंग सूट महिलाओं की पहली पसंद है। शरारा सूट, इंडो वेस्टर्न ड्रेस, सीक्रेट पैंट लोंग सूट एवं जोधा अकबर सूट भी खूब बिक रहे हैं।

डीपी संस के संचालक अरूण बांसल का कहना है कि आज की महिला फिटिंग पसंद सूट को लाइक कर रही हैं। साड़ी पहनने वाली महिलाओं बार्डर स्टाइल विद स्टिच ब्लाउज पहली पसंद बनी है।

पंजाबी फैशन के संचालक वरिंदर सिंह बाबा कहते हैं कि पंजाबी परंपरा तो सदाबहार है, ट्रेंड में नहीं आंका जा सकता है। पंजाबी फुलकारी सूट हर फेस्टीवल में अपना ही जलवा और रंग बिखेरता है। वहीं प्योर लोंग, प्योर सिल्क, प्योर जॉरजेट सूट भी खूब बिक रहे हैं।

डीपी संन्ज शोरुम पर कपडे की खरीदारी करती महिलाएं।