- Hindi News
- शराबी पति से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी
शराबी पति से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी
बठिंडा | एकविवाहिता ने अपने शराबी पति के अत्याचारों से तंग आकर घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतक महिला के भाई के बयान पर आरोपी पति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना संगत पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में गुरसेवक सिंह निवासी ठुठियांवाली जिला मानसा ने बताया कि करीब सात महीने पहले उसकी बहन मनिंदर कौर की शादी आरोपी राजदीप सिंह निवासी गांव कुटी किशनपुरा के साथ हुई थी। शराब के नशे में वह अक्सर उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर बहन ने 26/27 सितंबर की मध्यरात्रि अपने ससुराल घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस आधार पर मृतका के पति राजदीप सिंह सास बचन कौर पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू की है।