पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 67 बोतल अवैध शराब समेत तीन काबू

67 बोतल अवैध शराब समेत तीन काबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| पुलिसने अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब समेत 3 तस्करों को काबू किया है। पकड़े गये आरेापियों में एक महिला भी शामिल है। जानकारी के अनुसार थाना संगत पुलिस के एएसआई गुरिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी समेत गांव महिला के पास नाकेबंदी के दौरान गुरप्रीत सिंह निवासी महिला जो बाइक पर अवैध शराब लेकर जा रहा था, उसे काबू कर उसके पास से 40 बोतल अवैध शराब बरामद की। एक अन्य मामले में नहियांवाला पुलिस के हवलदार हरदीप सिंह ने गांव हररायेपुर में नाजायज शराब का कारोबार करने वाले बलजीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 12 बोतल देसी शराब जब्त की। थाना तलवंडी पुलिस के एएसआई हरगोबिंद सिंह ने पुलिस पार्टी समेत तलवंडी के वार्ड नंबर 7 में रहने वाली महिला काटी कौर को 15 बोतल देसी शराब समेत पकड़ा। पुलिस ने संबंधित थानों में तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया है।