- Hindi News
- लोगों का िवरोध, अपने ही गांव बादल में नींव पत्थर नहीं रख पाए सुखबीर
लोगों का िवरोध, अपने ही गांव बादल में नींव पत्थर नहीं रख पाए सुखबीर
लोगों का िवरोध, अपने ही गांव बादल में नींव पत्थर नहीं रख पाए सुखबीर
अपने ही गांव बादल में छप्पड़ की जगह पार्क बनाने का विरोध होने पर डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को कार्यक्रम एन मौके पर रद्द करना पड़ा। नींव पत्थर वाली जगह उद्घाटनी प्लेट भी लग गई थी। टैंट और कुर्सियां भी सज गईं। मगर जब गांव के कुछ लोग विरोध करने लगे तो अफसरों ने इसकी सूचना डिप्टी सीएम को दी। उन्होंने आने से मना कर दिया अफसर हरियाणा में चुनाव प्रचार का बहाना बना चलते बने। डीसी जसकिरत सिंह ने भी यही कहा। मुक्तसर गांव बादल में गंदे पानी की निकासी के लिए तीन छप्पड़ हैं। इन्हें अंडरग्राउंड पाइप लाइन से आपस में जोड़ा हुआ है। इनमें से एक छप्पड़ बादल गांव के प्रवेश द्वार की मुख्य सड़क के साथ है। जो सबको खटकता है। ऐसे में पंचायत विभाग ने मिट्टी भरकर उसकी जगह पर पार्क डेवलप करने की योजना बनाई थी। इसके लिए 24 लाख का एस्टीमेट भी पास हो गया था। इनपुट- नरिंद्र शर्मा (बठिंडा)