- Hindi News
- उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए हरिओम ठाकुर सम्मानित
उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए हरिओम ठाकुर सम्मानित
समाजसेवाके क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए शिव शक्ति वेलफेयर क्लब की तरफ से समाजसेवी हरिओम ठाकुर उनकी प|ी नीलम को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पिछले 20 सालों से जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिए दिया गया। गौर हो कि हरिओम ठाकुर उनकी प|ी नीलम पिछले कई सालों से किरण एजुकेशन सोसायटी के माध्यम से शहर की स्लम बस्तियों में रहने वाले गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करवा रहे हैं। सोसायटी की तरफ से 150 छात्रों को मुफ्त में एजुकेशन दी जा रही है। हरिओम ठाकुर ने बताया कि वह जरूरतमंद व्यक्तियों को हरसंभव मदद के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। इसके अलावा लोगों को नशों से दूर रखने के लिए वे भी कई साल से अभियान चला रहे हैं। इस अवसर पर क्लब के प्रधान शमशेर सिंह, कुलदीप सिंह, गुरशरन सिंह, बलजीत सिंह भी मौजूद थे।
शिव शक्ति वेलफेयर क्लब के मेंबर समाजसेवी हरिओम ठाकुर और उनकी प|ी नीलम को सम्मानित करते हुए।