- Hindi News
- फैंसी ड्रेस में सजे नन्हे बच्चों ने डांस कर वार्षिक समागम में बांधा समां
फैंसी ड्रेस में सजे नन्हे बच्चों ने डांस कर वार्षिक समागम में बांधा समां
एमएसडीग्रुप आफ इंस्टीच्यूशन की ओर से लार्ड रामा स्कूल में आयोजित चार दिवसीय एमएसडी फेस्ट का मंगलवार से आगाज हो गया।
समागम में एसएसडी महावीर दल के प्रधान चिरंजी लाल गर्ग मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। उनके साथ स्कूल के प्रधान राजन गर्ग, डायरेक्टर सूरज सेतिया ज्वाइंट सचिव जतिंदर कुमार गोयल भी शामिल हुए। समागम में पहुंचे मेहमानों का स्वागत बच्चों ने स्वागती गीत पेश करके किया।
समागम में एलकेजी, यूकेजी पहली कक्षा के बच्चों ने हिस्सा लिया। समागम की शुरूआत बच्चों ने गणेश वंदना गाकर की। इसके बाद बच्चों द्वारा गीत हवा-हवा पर खूबसूरत डांस पेश किया गया। जिसको उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इसके अलावा बच्चों ने क्रिसमस के मद्देनजर सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में जिंगल बेल-जिंगल बेल पर डांस प्रस्तुत कर लोगों का खूब मनोरंजन किया।
इस दौरान गीत हवन करेंगें-हवन करेंगे पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत डांस देख लोगों के कदम अपने आप ही थिरकने लगे। समागम के अंत में अंत में बच्चों ने पंजाब का लोक नृत्य भांगड़ा डाल कर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान बच्चों ने कई अन्य रंगांरग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। अंत में विभिन्न कैटेगरी में अव्वल रहने वाले बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। समागम के दूसरे दिन बुधवार को दूसरी से चौथी कक्षा, तीसरे दिन वीरवार को पांचवीं से आठवीं कक्षा और शुक्रवार को चौथे अंतिम दिन नौंवी से बारहवीं कक्षा के बच्चे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।
वार्षिक समागम के दौरान रंगारंग प्रस्तुतियां देते बच्चे। (फोटो-एसएस सोनू)
समागम के दौरान बच्चों को सम्मानित करते हुए पूर्व मंत्री चिरंजी लाल गर्ग।
लार्ड रामा पब्लिक स्कूल में आयोजित समागम का लुत्फ उठाते हुए गणमान्य।
लार्ड रामा पब्लिक स्कूल में एमएसडी फेस्ट के दौरान डांस करते नन्हें बच्चे।