अखंड पाठ सािहब के प्रकाश करवाए
बठिंडा | यूथक्लब्स आर्गेनाइजेशन पंजाब द्वारा गुरुद्वारा हाजी रतन में पंजाबी सभ्याचार के बाबा बोहड़ यूथ क्लब्स आर्गेनाइजेशन के मुख्य सरपरस्त जगदेव सिंह जस्सोवाल की तंदरुस्ती के लिए श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ प्रकाश कराए गए। संगठन के प्रधान जसवीर सिंह ग्रेवाल जसविंदर सिंह कोटभाई ने बताया कि जस्सोवाल कई दिनों से डीएमसी लुधियाना में दाखिल हैं। जस्सोवाल ने इलाज करवाने के लिए सरकार का धन्यवाद किया। मंगलवार को सुबह 9 बजे गुरुद्वारा हाजी रतन साहिब में अखंड पाठ प्रकाश कराए गए। इनके भोग 11 दिसंबर को सुबह नौ बजे गुरुद्वारा हाजी रतन में डाले जाएंगे। उन्होंने अपील की पंजाबी सभ्याचार से प्यार करने वालों को चाहिए कि वो जस्सोवाल की सेहत के लिए अरदास करें। इस मौके पर जसवीर सिंह ग्रेवाल,जसविंदर सिंह कोटभाई,रजिंदर सिंह ग्रेवाल,आत्मा सिंह,रजिंदर सिंह जिंदू, बंत सिंह ढिल्लों,कुलदीप शर्मा,मैनेजर भरपूर सिंह अमृत जस्सल मौजूद थे।