पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी जमानत लेने वाले 56 की पुलिस ने पहचान की

फर्जी जमानत लेने वाले 56 की पुलिस ने पहचान की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरोह से करवाई जमानतें, सभी के नाम कोर्ट में पेश

नरिंद्रशर्मा | बठिंडा

फर्जीदस्तावेजों पर जमानत लेने वाले 56 लोगों के नाम की पहचान पुलिस ने कर ली है। जमानती कराने वाले गिरोह के सदस्यों ने बठिंडा की सीजेएम अदालत में फर्जी दस्तावेज और गलत पहचान दिखाकर इनकी जमानत करवाई है। इनके नामों की दो सूचियां पुलिस ने सीजेएम अदालत में पेश कर इनकी जमानतों में इस्तेमाल किया गया रिकाॅर्ड मांगा है। एक सूची में 27 लोगों के नाम हैं जिनकी गिरोह ने 12 जुलाई 2012 से लेकर 30 नवंबर 2013 तक जमानत करवाई। दूसरी सूची में 29 लोगों के नाम हैं, जिनकी 8 जनवरी 2014 से लेकर 22 अक्टूबर 2014 तक जमानत करवाई गई है। पुलिस ने इस सूची में जमानत लेने वाले आरोपी, फर्जी जमानती, तारीख और अदालत का नाम दर्ज किया है।

पुलिस के मुतािबक गिरोह के सदस्यों ने बरनाला के सुनील कुमार, बाघा पुराना की गुरमेल कौर, फिरोजपुर के सीता सिंह, मानसा के टिक्कूृ , हनुमानगढ़ के गोबिंद सिंह की भी फर्जी जमानत करवाई है। यही नहीं इन 56 जमानतों में लगातार एक ही व्यक्ति बार-बार पेश नहीं हुआ ताकि किसी को शक हो जाए। गिरोह के सदस्य एक सर्कल बनाकर पेश होते थे। इसमें गिरोह के सदस्य नरिंद्र सिंह ने 5, भीम सैन ने 5, हरीश कुमार ने 5, जीवन कुमार ने 5 और प्रकाश सिंह ने 9 लोगों की जमानत दी।

बठिंडा पुलिस की तरफ से पकड़े गए 371 फर्जी जमानतों के मामलों में से ज्यादातर केस सिरसा, डबवाली, फतेहाबाद, फाजिल्का, मलोट, मुक्तसर, मानसा, पटियाला, सरदूलगढ़, फरीदकोट, संगरूर, बुडलाढा, अमृतसर फूल के हैं। इनकी जांच के लिए संबंधित जिलों की अदालतों से रिकाॅर्ड लेना पड़ेगा। ऐसे में बठिंडा पुलिस संबंधित जिलों की पुलिस को पत्र लिखेगी।