पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दान देने से मिलता है असीम सुख: एसपी सिंह ओबरॉय

दान देने से मिलता है असीम सुख: एसपी सिंह ओबरॉय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबतक मैं किसी को कुछ दान नहीं करता, तब तक मुझे चैन नहीं मिलता है। दान देने से मुझे जो असीम सुख मिलता है, उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। उक्त बातें सिबोरगा के कांउसल जनरल एसपी सिंह ओबरॉय ने कही। सरबत दा भला नामक चैरिटेबल ट्रस्ट चला रहे ट्रस्टी ओबरॉय ने कहा कि वे किसी से भी एक रुपए अपने ट्रस्ट के लिए नहीं लेते हैं। पेश से बिजनेसमैन एसपी सिंह ओबरॉय दुबई में अपना कारोबार चलाते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए ही सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट बनाया है। पंजाब में पहले क्रैच कम स्कूल ट्रस्ट की तरफ से पटियाला, लुधियाना संगरूर जेल में खोला गया था। ट्रस्टी ओबरॉय ने बताया कि पंजाब में मूक बधिर बच्चों के लिए स्कूल की व्यवस्था तो है पर उनके हायर स्टडी के लिए इंतजाम की कमी है। इसलिए उनका ट्रस्ट पंजाब में मूक बधिर विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए बहुत जल्द यूनिवर्सिटी खोलने जा रहा है। ट्रस्ट की तरफ से कैंसर मरीजों के लिए एक स्टे होम वृद्ध आश्रम भी खोला जाएगा। एसपी सिंह ने बताया कि उनके ट्रस्ट की पंजाब हरियाणा के जेलों में 10 क्रैच , सिख म्यूजियम लाइब्रेरी 100 कंप्यूटर सेंटर खोलने समेत अन्य कई योजनाएं हंै।