पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरबी डीएवी स्कूल में स्टूडंेट्स ने ली ट्रैफिक रूल फॉलो करने की शपथ

आरबी डीएवी स्कूल में स्टूडंेट्स ने ली ट्रैफिक रूल फॉलो करने की शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरबीडीएवी स्कूल ने भास्कर महाअभियान के साथ जुड़ते हुए प्रधानाचार्य डॉ.सतवंत कौर भुल्लर की अगुवाई में छात्रों ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ ली और दूसरों को भी जागरूक करने का प्रण लिया। इसके अलावा स्कूल प्रधानाचार्य डॉ.सतवंत कौर भुल्लर की अगुवाई में सड़क हादसों से बचाव के लिए हवन किया गया। स्कूल प्राचार्य ने छात्रों को कहा कि मनुष्य इस धरती का सर्वश्रेष्ठ प्राणी है। लेकिन वो सड़क हादसों में खत्म हो रहा है। भास्कर द्वारा चलाया गया अभियान जन जन का अभियान बनेगा और ये हम सबका फर्ज बनता है कि हम इस अभियान के साथ जुड़ें। हमें गर्व महसूस हो रहा है कि हम इस महाअभियान का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस मौके पर हेडमिस्ट्रेस सुमन देवी, कोआर्डिनेटर रेनू, अमनदीप कौर ,रमनदीप कौर, शिवानी, प्रोमिला, सुनीता बंसल, अभिषेक कुमार, सुशील कुमार ,मोनिका, भगवान दास, हिना सेतिया, गीतू मोंगा, मिथुन मंडल,रविंदर शर्मा,तरसेम सिंह आदि मौजूद थे।

हादसे रोकने के लिए किया हवन | हादसेहों इसलिए शपथ लेने के बाद स्कूल में हवन किया गया। स्कूलवैन आपरेटर यूनियन ने किया अभियान चलाने का ऐलान...पेज-3 पर

डीएवी स्कूल में सभी स्टूडेंट्स ने एक साथ भास्कर महाअभियान के तहत शपथ ली। इस दौरान स्टूडेंट्स में एक अलग ही जोश नजर आया।

भास्कर के साथ हैं हम | स्कूलकी प्रिसिंपल और स्टूडेंट्स ने शपथ लेने के बाद कहा कि हम इस मुहिम में पूरी तरह से भास्कर के साथ हैं और हर गतिविधि का हिस्सा बनेंगे।