- Hindi News
- निगम चुनाव में आयोग से सीसीटीवी कैमरा लगाने मांग करेगी आप : सुच्चा छोटेपुर
निगम चुनाव में आयोग से सीसीटीवी कैमरा लगाने मांग करेगी आप : सुच्चा छोटेपुर
नगरनिगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी हार-जीत के लिए नहीं बल्कि 2017 के चुनाव की तैयार के तौर पर निगम चुनाव लड़ेगी। ये एेलान आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान सुच्चा सिंह छोटेपुर ने किया। वो आज बठिंडा के कम्यूनिटी हॉल में विगत लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार रहीं बीबी बलजिंदर कौर के भाई के शगुन के मौके पर बठिंडा आए हुए थे। उन्होंने कहा कि जैसे विधानसभा चुनाव के दौरान अकालियों ने गुंडागर्दी की है। हमें शक है कि नगर निगम के चुनाव के दौरान भी ये इसी प्रकार करेंगे। इसलिए हम चुनाव आयोग से हर बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग करेंगे। छोटेपुर ने कहा कि लोगों ने 2013 में एक बार फिर गलती दोहरा दी। लेकिन अब लोगों को महसूस हो रहा है और इस बात का पछतावा भी हो रहा है। पंजाब की स्थिति बिहार से भी बदतर हो गई है। कानून नाम की कोई चीज पंजाब में नहीं है। आए दिन किसान खुदकुशी कर रहे हैं। उद्योगपति राज्य से पलायन कर रहे हैं।
एकगांव को नहीं पूरा हलका ही गोद लिया
छोटेपुरने पीएम नरेन्द्र मोेदी द्वारा सांसदों को अपने-अपने हलकों में से एक-एक गांव गोद लेने की बात को महज ड्रामा करार दिया। उन्होंने कहा कि एक सांसद के हलके में 700-800 गांव होते हैं। अगर एक गांव को अडॉप्ट करेंगे, तो ये दूसरे गांवों के साथ ज्यादती होगी। हां अगर पीएम गोद लिए गांवों के लिए अलग से फंड भेजेंगे, तो एक गांव को भी अडॉप्ट किया जा सकता है।