बठिंडा | परसराम नगर की रहने वाली एक महिला ने अपने ही अपहरण की साजिश रच डाली। उसने यह सब अपने पति ससुराल वालों पर दबाव बनाने के लिए किया। महिला ने रविवार सुबह करीब छह बजे सैर के बहाने घर से चली गई। करीब एक घंटे बाद उसने अपने
मोबाइल से घर पर पति को फोन कर सूचना दी कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। पति ने तुरंत इसकी सूचना थाना कैनाल पुलिस को दी। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हैरानी की बात तो ये है कि करीब 9 बजे महिला ठीक ठाक लौट आई। ऐसे में अपहरण की इस झूठी अफवाह से पुलिस भी दिन भर परेशान रही।
फिलहाल मामले में महिला के परिवार वालों की ओर से कोई बयान ना दिए जाने के चलते पुलिस ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की है। सुबह करीब साढ़े सात बजे परसराम नगर गली नंबर 11 में रहने वाले रविश कुमार ने पुलिस कंट्रोल को फोन कर सूचित किया कि रेलवे ग्राउंड के पास दो अज्ञात लोगों ने उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया है। मगर बाद में मामला फर्जी था।
'' महिला के पति ने पत्नी के अपहरण की की सूचना दी थी, लेकिन मामला फेक था। उसके पति ने ही पुलिस को उसके अपहरण की सूचना दी थी। महिला के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली इसलिये कोई कार्रवाई नहीं की है।''- देसराज,एसपी सिटी।
(परिवार वालों के बयान लेती पुलिस।)