- Hindi News
- सुदेश वाटिका स्कूल के स्टूडेंट्स ने ली ट्रैफिक नियमों के पालन की शपथ
सुदेश वाटिका स्कूल के स्टूडेंट्स ने ली ट्रैफिक नियमों के पालन की शपथ
सुदेशवाटिका स्कूल भागीवांदर में भास्कर महाअभियान के तहत छात्रों द्वारा शपथ ग्रहण की गई। स्कूल के एमडी विनोद खुराना के आदेशों पर प्रधानाचार्य अंजूमिता की अगवाई में छात्रों ने शपथ ली कि वो ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे। प्रधानाचार्य अंजूमिता ने छात्रों को संबोधन करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या दिन दिन बढ़ती जा रही है। इस से पहले कि ये हमारी जिंदगी को विराम लगा दें, इनको विराम लगाना होगा। अब ड्राइविंग करते समय हमें पूरा ध्यान रखना होगा ताकि हम खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी रखें।
स्कूल के एमडी विनोद खुराना ने इस अभियान में भास्कर का साथ देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि भास्कर द्वारा बहुत ही सही समय पर ये पहल की है और इसके तहत हजारों कीमती जिंदगियां बच सकेंगी।
सुदेश वाटिका स्कूल की अध्यापिका ने छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
सुदेश वाटिका स्कूल की प्रिंसिपल अंजूमिता ने रोड सेफ्टी के प्रति छात्रों को जागरूक किया।
सुदेश वाटिका स्कूल भागीवांद के छात्र भास्कर अभियान के तहत शपथ लेते हुए।
बठिंडा | दैनिकभास्कर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बठिंडा जिले के सेकंडरी स्कूलों में आज ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी सेकंडरी डॉ.अमरजीत कौर कोटफत्ता ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों में आदेश भेज दिए गए हैं कि सभी स्कूलों में ग्रीटिंग कार्ड मुकाबले आयोजित किए जाएं। इसमें सभी स्कूलों का भाग लेना जरुरी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.अमरजीत कौर ने कहा कि इन मुकाबलों को आयोजित किया जाना सभी स्कूल यकीनी बनाएं। ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग मुकाबले में भाग लेने वाले स्कूल इस संबंधी 98886-48111परसंपर्क कर सकते हैं। इन मुकाबलों के तहत कराए गए फोटोग्राफ को वो इस नंबर पर वटसएप भी कर सकते हैं gurpremlehri@gmail.com,pradipsharma09@gmail.comपरमेल करें।