नशे के ओवरडोज से गई जान
बठिंडा | नशेके ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। युवक की लाश 28 नवंबर को दयालपुरा पुलिस ने भगता भाईका के गांव कोहर सिंह वाला के खेतों से संदिग्ध हालातों में बरामद की थी। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि घटना के दिन सुखदीप सिंह उर्फ सीपा अपने एक दोस्त के साथ मिलकर नशा कर रहा था, लेकिन नशे की ओवरडोज लेने से सीपा की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। वहीं सीपा को बेहाेश देखकर उसका दोस्त घबरा गया और सीपा के घरवालों को इसकी जानकारी देने की बजाय वह उसे गंभीर हालत में छोड़कर भाग गया। इसी बीच सीपे की मौत हो गई। दयालपुरा पुलिस ने सीपा के दोस्त हरविंदरपाल सिंह उर्फ हैरी पर आईपीसी की धारा 304ए का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव सहणा का रहने वाला सीपा अपने नानके गांव आकलिया जलाल में गुरमेल सिंह के साथ उसके घर रहता था, सीपा गांव भाईरूपा के एक प्राइवेट स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था।