बच्चों ने दिया सेफ ड्राइविंग का मैसेज
सीबीएसई सहोदय स्कूल कांप्लेक्सेस ने ट्रैफिक रूल्स और बेटी बचाओ पर कराए गए मुकाबले
भास्कर महाअभियान
युवाओं को यातायात नियमों के पाबंद बनाने के मकसद से सीबीएसई सहोदय स्कूल कांप्लेक्सेस की ओर से श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पोस्टर एवं कोलाज मेकिंग कंपीटिशन का आयोजन किया गया। ट्रैफिक रूल्स एवं बेटी बचाओ थीम पर आयोजित इस मुकाबले में 10 स्कूलों के छठी से आठवीं के 61 बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करते खूबसूरत कोलाज पोस्टर बनाकर ट्रैफिक रूल्स के पालन एवं बेटी बचाने का संदेश दिया। प्रधान अंजुमीता मान, सेक्रेटरी कार्तिक वेंकटेश, डॉ. जतिंदर कौर सेठी, पैटर्न महिंदर सिंह भोला के सतत प्रयासों से करवाए इस आयोजन में बच्चों की कला की जजमेंट पेंटर अमरजीत सिंह ने किया।
कोलाज मेकिंग
प्रथम - मॉडर्न सेकुलर पब्लिक स्कूल रामपुराफूल
द्वितीय - गुरु रामदास पब्लिक स्कूल लहरामुहब्बत
तृतीय - पीकेएस इंटरनेशनल स्कूल बल्लुआना
पोस्टर मेकिंग
प्रथम - जशनदीप कौर दून पब्लिक स्कूल कल्याण सुक्खा
द्वितीय - प्रभजोत कौर पीकेएस इंटरनेशनल स्कूल बल्लुआना
तृतीय - आयुषी ज्ञान गुणसागर स्कूल मौड़ मंडी
सांत्वना - संदीप सिंह पीकेएस स्कूल बल्लुआना, हरमनजोत कौर गुरु रामदास स्कूल लहरा मुहब्बत राजदीप कौर जेकेएस पब्लिक स्कूल गुरुहरसहाय
प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से बढ़कर अवेयर करने वाले पोस्टर तैयार किए।