- Hindi News
- िबगड़े सियासी सीन को ठीक करने के लिए उतरे दिग्गज
िबगड़े सियासी सीन को ठीक करने के लिए उतरे दिग्गज
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनरल सचिव हरमिंदर सिंह जस्सी ने पार्टी वर्करों को अंदरूनी लड़ाई को परहेज कर पार्टी हित में जुट जाने की नसीहत दिया है। वे निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में पहुंचे थे।
जहां उन्होंने कहा कुछ लोग पार्टी में रहते हुए भी पार्टी को कमजोर करने की कोशिश करते हैं, जिनका फायदा विरोधी उठा ले जाते हैं। कार्पोरेशन चुनाव में हमें विरोधियों से लड़ना है कि अपनों से। इस चुनाव में कांग्रेस की जीत का परचम लहराकर अपना मेयर बनाना है।
इस जज्बे के साथ हमें जुटना होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कांग्रेस में फूट डालकर पार्टी वर्करों का मनोबल गिराकर कार्पोरेशन चुनाव में जीत का सपना देख रहे हैं। लेकिन पार्टी पूरी तरह से एकजुट है, जो विरोधियों के मंसूबे पूरे नहीं होने देगी। कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसमें टिकट का फैसला भी लोकतांत्रिक तरीके से होगा। संभावित उम्मीदवारों पर पार्टी प्रधान की मोहर लगने के बाद टिकट फाइनल हो जाएगी। उन्होंनें टिकट के चाहने वाले वर्करों से कहा कि वे रविवार तक अपनी दावेदारी के फार्म कांग्रेस कार्यालय में जमा करवा दें। ताकि वे कांग्रेस शहरी प्रधान से विचार कर संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट बठिंडा प्रभारी इंद्र सिंह मोफर को सौंप दें।
जस्सी ने कहा कि पार्टी जिताऊ और लोकप्रिय उम्मीदवार को टिकट देगी। जो पीपीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। ऐसी सीट जहां पर पीपीपी जीतने की स्थिति में होगी, वहां पार्टी वर्करों की सहमति लोगों की राय के बाद टिकट दी जाएगी। एमपी इलेक्शन में पार्टी शहर में 30 हजार वोटों से आगे थी। उसी इतिहास को हमें कार्पोरेशन चुनाव में भी दोहराना है।
शनिवार को शहर में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भाग लेते कदावर अन्य नेता।
नगर निगम चुनाव की हुई घोषणा के साथ ही सियासी दल अपने-अपने दल की गुटबाजी को दूर करने लिए पिच पर उतर आए हंै। मानने और मनाने के क्रम में सभी गिला भुलाकर पार्टी के रथ को आगे बढ़ाने के लिए बिगड़े सियासी सीन के बैलेंस को ठीक करने की मुहिम में दिग्गज जुट गए हैं। शहर में शनिवार को भाजपा की एक होटल में, तो कांग्रेस ने कांग्रेस भवन में बैठक कर अपने-अपने कार्यकर्ताअों को आपस का विरोध भुलाकर विरोधियों से चुनावी मैदान में डटकर मुकाबले के लिए तैयार रहने की नसीहत दी।
बठिंडा | ग्रामीणविकास मंत्री जिला शिअद प्रधान सिकंदर सिंह मलूका मुख्य संसदीय सचिव सरूप चंद सिंगला ने एक संयुक्त बयान में दावा किया कि 22 फरवरी को होने वाली नगर निगम चुनावों 25 फरवरी को होने वाली नगर पालिका चुनाव में शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन क्लीन स्वीप करेगा। मलूका ने कहा कांग्रेस को देश की जनता ने नकार दिया है क्योंकि कांग्रेस राज ने लोगों को सिवाय महंगाई,भ्रष्टाचार के कुछ नहीं दिया। विधानसभा चुनावों में भी लोग कांग्रेस को पूरी तरह से नकार चुके हैं। अब निगम चुनावों में लोग कांग्रेस का सफाया कर देंगे।
शनिवार को कांग्रेस भवन में वर्करों को संबोधित करते हुए हरमिंदर सिंह जस्सी।