पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस पीपीपी िमलकर लड़ेगी निगम चुनाव

कांग्रेस-पीपीपी िमलकर लड़ेगी निगम चुनाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकसभा चुनाव में मनप्रीत बादल को ओवरकॉन्फिडेंस हो गया था, इसलिए हलका सरदूलगढ़ से उन्हें कम वोट मिले। मैंने तो उन्हें पहले ही कह दिया था कि यहां पर पैसा खर्च करना होगा, मगर उन्होंने बात नहीं मानी। हमने तो दफ्तर से लेकर वर्कर तक पूरा काम किया, मगर मनप्रीत ओवरकॉन्फिडेंस में रहे, इसलिए वोट घट गए और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उक्त बातें हलका सरदूलगढ़ से कांग्रेस के विधायक नगर निगम काउंसिल चुनाव के लिए बठिंडा के प्रभारी नियुक्त किए गए अजीतइंद्र सिंह मोफर ने कही। वे शनिवार को मीडिया से मुखातिब थे।

उन्होंने कहा कि नगर निगम काउंसिल चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान और पीपीपी में लगभग सहमति बन गई है। सीटों का बंटवारा लोकल लेवल पर परिस्थितियों के आधार पर निर्धारित होगा। निगम काउंसिल चुनाव को लेकर बठिंडा का प्रभारी बनने के बाद मोफर पहली बार बठिंडा में शहरी देहाती कांग्रेस वर्करों की मीटिंग में पहुंचे थे।

डेरेसे प्यार, है कभी खाली नहीं लौटाया

डेरासच्चा सौदा के हरियाणा के बाद दिल्ली चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की बात पर निगम चुनाव में लोकल लेवल पर स्ट्रेटजी के सवाल पर विधायक मोफर ने कहा कि डेरे से हमेशा प्यार रहा है और उन्होंने कभी खाली नहीं लौटाया।

इसलिए निगम चुनाव में भी उनके सहयोग की उम्मीद है। ध्यान रहे कि स्थानीय पूर्व विधायक कांग्रेस महासचिव हरमंदर जस्सी डेरा मुखी के संबंधी हैं और बठिंडा मेंं डेरे का समर्थन उनको होने की हमेशा चर्चा रहती है। इस चुनाव में डेरे का कांग्रेस से नाता जुड़ता दिखाई नहीं देता है।

बठिंडा कांग्रेस प्रभारी विधायक अजीत इंद्र सिंह मोफर ने कहा कि उनके पास कांग्रेस महासचिव हरमंदर जस्सी के पास अब तक नगर निगम के 50 वार्डों में चुनाव लड़ने के लिए करीब 180 व्यक्ति आवेदन कर चुके हैं। सीटों का निर्धारण वर्कर की लोकप्रियता और छवि के आधार पर होगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को मेयर पद के कैंडीडेट और अन्य प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। कांग्रेसियों में लोकल गुटबंदी के सवाल पर मोफर ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति की लोकल नेताओं से नाराजगी है, तो वह उनसे सीधा तालमेल करेंगे और निगम चुनाव में मिलकर एक मंच से चुनाव लड़ेंगे।