पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक रूल्स फॉलो करो, फ्री मूवी देखो

ट्रैफिक रूल्स फॉलो करो, फ्री मूवी देखो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हादसों के खिलाफ भास्कर महाअभियान के तहत दैनिक भास्कर और क्यू सिनेमा की ओर से लोगों को ट्रैफिक रूल्स के पाबंद बनाने की कड़ी में ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने वालों को सिनेमा के फ्री वाउचर दिए जाएंगे।

रविवार, 8 फरवरी को नगर के प्रमुख चौराहों पर दैनिक भास्कर और क्यू सिनेमा की टीम वाहन चालकों का निरीक्षण करेगी और सीट बेल्ट एवं हेलमेट के अलावा अन्य ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने वालों को क्यू सिनेमा का फ्री वाउचर दिया जाएगा। प्रोग्राम के अनुसार दोपहर 12 से 1 बजे तक फायर ब्रिगेड चौक जबकि दोपहर 1.30 से 2.30 बजे हनुमान चौक का अवलोकन करके यातायात नियमों के पाबंद 25-25 लोगों को क्यू सिनेमा के फ्री वाउचर दिए जाएंगे।