लोजपा ने जारी किया टोलफ्री नंबर
बठिंडा| लोकजन शक्ति पार्टी सिक्योरिटी गार्ड सभा,जन शक्ति मिस्त्री मजदूर सभा लोक जन शक्ति पार्टी के नेताओं की एक बैठक प्रदेश के प्रधान किरनजीत सिंह गहरी की प्रधानगी में आयोजित की गई। गहरी ने बताया कि पार्टी की तरफ से एक टोल फ्री नंबर 18001371514 जारी किया है। इस नंबर पर पंजाब के लोग कॉल कर पार्टी से संबंध बना सकेंगे। पार्टी लोगों का शोषण नहीं होने देगी। बैठक में अजमेर सिंह,जसवीर सिंह,बोहड़ सिंह,ठाणा सिंह,सुषमा,जसपाल कौर,परमजीत कौर अन्य नेता मौजूद थे।