शिवसेना जल्द छेड़ेगी आंदोलन
बठिंडा| शिवसेना(राष्ट्रवादी) की बैठक शनिवार को जनता नगर में हुई। बैठक में पंजाब में खुल रहे बूचड़खानों पर रोक लगाने संबंधी विचार-विमर्श हुआ। प्रधान गीता रानी ने कहा कि पंजाब सरकार हिंदू धर्म को ठेस पहुंचाने पर तुली हुई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी कीमत पर भी बूचड़खाने नहीं खोलने दिए जाएंगे। इस बैठक में उपप्रधान महिंदर कौर, उपप्रधान शिव कुमार, चरणजीत थापर, चरणजीत कौर, सीमा रानी, रमेश कुमार समेत वार्ड प्रधान मौजूद रहे।