पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीआरटीसी पेंशनर्स ने एमडी से बकाया देने की मांग उठाई

पीआरटीसी पेंशनर्स ने एमडी से बकाया देने की मांग उठाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीआरटीसीपेंशनर्स एसोसिएशन के बठिंडा डिपो की मंथली मीटिंग शनिवार को प्रधान बाली सिंह की अध्यक्षता में हुई। प्रधान बाली सिंह ने कहा कि पीआरटीसी घाटे में जाने की वजह से पेंशनरों को बकाया एवं मेडिकल बिल मिलने में दिक्कतें रही है। कर्मचारियों को वेतन का भुगतान भी समय पर नहीं हो रहा है। पेंशनर्स लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। पेंशनरों ने कहा कि एमडी मनजीत सिंह के कुशल प्रबंधन अगुवाई में पीआरटीसी की स्थिति में सुधार रहा है। इस कार्यप्रणाली की बदौलत पेंशन, तमाम बकाया एवं मेडिकल बिलों के भुगतान की उम्मीद बंधी है। पेंशनरों ने एमडी से हर महीने की 10 तारीख तक नियमित तौर पर पेंशन देना यकीनी बनाने और बकाया एवं मेडिकल बिलों की अदायगी का आग्रह किया। बैठक में गुरबचन सिंह जस्सी, गुरचरण सिंह, देसराज, केवलकृष्ण, सतपाल, रूड़ सिंह, सुखदेव सिंह, गुरजीत इंदर सिंह, सुखदेव शर्मा भी उपस्थित थे।