मुखबिरों की मदद लेगा सेहत िवभाग
फेस्टिवलसीजन शुरू होने से पहले सेहत विभाग ने अपनी योजनाएं तैयार कर ली हैं। मिलावटखोरों पर एक्शन लेने के लिए सिविल सर्जन ने डीएचओ अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर इस रणनीति तय कर ली है। विभाग की टीम ने इस अभियान के तहत सैंपलिंग शुरू कर दी है।
फेस्टिवल सीजन के मद्देनजर सेहत विभाग रेलवे स्टेशन के अलावा बस स्टैंड पर भी अपनी चौकसी रखेगा। अक्सर ऐसे सीजन में बाहर से लोग खोया अन्य सामान को ला कर शहर कस्बों में सप्लाई करते हैं।
विभाग की फूड टीम रुटीन में सभी जगहों का दौरा कर वहां से सैंपल भरेगी जिसे तुरंत ही जांच के लिए लैब में भेज दिया जाएगा ताकि रिपोर्ट के अनुसार विभाग बनती अगली कार्रवाई कर सके। नवरात्रों पर बिकने वाले कट्टू के आटे पर भी नजर विभाग रखेगा इनके सैंपल भरेगा।
सूचना मिलते ही तुरंत होगा एक्शन
मिलावटीसामान इस बार बिके इसके लिए विभाग मुखबिर की मदद भी लेगा। सूचना मिलते ही विभाग की टीम तुरंत एक्शन लेगी। विभाग शहर के मिठाई विक्रेताओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनसे सहयोग की अपील भी करेगा। विभाग की टीम शहर के आउटर पर बने गोदाम पर भी अपनी नजर रखेगा। डीएचओ डॉ.आरएस रंधावा ने बताया कि विभाग अपने स्तर पर सब कुछ नहीं कर सकता है। इस लिए शहरवासियों के सहयोग की भी जरूरत है ताकि मिलावट खोर पर शिकंजा कसा जा सके।
मुस्तैदी
शहरवासियों का भी लिया जाएगा सहयोग
^फेस्टिवलसीजन को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली है। इस दौरान हमारी फूड टीम विभिन्न क्षेत्रों से सैंपल भी भरेगी। शहरवासियों का भी सहयोग विभाग चाहता है। हमारी तरफ कमी नहीं रहेगी। डॉ.तेजवंतसिंह रंधावा,सिविल सर्जन,बठिंडा।