पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट रोड पर घर में घुस महिला पर किया हमला

कोर्ट रोड पर घर में घुस महिला पर किया हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिदड़बाहामें अपनी मां के साथ रह रही एक विधवा महिला ने अपने जेठ और अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। महिला को छुड़ाने के लिए आए तीन अन्य लोगों पर भी आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को परिजनों ने सिविल में भर्ती करवाया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

सिविल अस्पताल में भर्ती वीरपाल कौर ने बताया कि उसकी शादी बठिंडा के कोर्ट रोड वासी दविंदर सिंह के हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पीडि़ता ने कहा कि वह बीएससी करने के लिए इंग्लैंड गई थी। साल 2011 को उसके पति की मौत हो गई थी। जब वह लौटी तो उसके जेठ ने घर में घुसने नहीं दिया। उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दी थी। सोमवार को इसी केस के संबंध में उसे डीएसपी(सिटी)गुरजीत सिंह रोमाणा ने बुलाया था। वीरपाल ने बताया कि कोर्ट रोड में उनका घर है। जो पहले हुए समझौते के बाद उसके हिस्से में आता है। मगर उसे घर में बनता हिस्सा नहीं मिला। सोमवार को डीएसपी रोमाणा ने उसे कहा कि वह समझौते के अनुसार अपने घर के हिस्से में रह सकती है। वीरपाल कौर ने बताया कि शाम को जब वह घर पर गई तो वहां पर उसके जेठ सुखदेव सिंह ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उसके कपड़े भी फट गए। जब ननद अमनदीप कौर उसे छुड़वाने आई तो उस पर भी हमला कर दिया गया। अमनदीप कौर के भाई गुरविंदर सिंह पर भी आरोपियों की तरफ से हमला किया गया। बीच बचाव करने आए पड़ोसी गुरमेल सिंह से भी इस दौरान मारपीट की गई।

पीिड़त महिला ने जेठ पर हमले का आरोप लगाया है।

घायलों के बयान लिए हैं

^घायलोंके बयान लिए जा रहे हैं। उसके बाद ही बनती कार्रवाई की जाएगी। गुरदीपसिंह,थाना कोतवाली,बठिंडा।