बठिंडा। बठिंडा में एसी बस स्टैंड बनाने का प्रोसेस अब दोबारा शुरू हो गया है। आर्मी के एनओसी जारी करने के कारण एसी बस स्टैंड नहीं बन पाया था। सोमवार को बठिंडा के नगर सुधर ट्रस्ट में नगर सुधार ट्रस्ट के अधिकारियों की पुडा और अन्य विभाग के कर्मचारियों के साथ बैठक की गई। इसमें फैसला लिया गया कि अब बस स्टैंड को 10 नहीं बल्कि 18 एकड़ में बनाया जाएगा और आर्मी द्वारा एतराज जताने के बाद अब सात मंजिल की बजाए चार मंजिल ही बनाई जाएंगी।
मंजिल कम होने के कारण नगर सुधार ट्रस्ट के पास कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के लिए जगह कम रह गई थी। इसलिए अब वो बाकी के आठ एकड़ को भी बस स्टैंड के लिए इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा अब बस स्टैंड को छावनी से 100 मीटर का क्षेत्र छोड़ कर बस स्टैंड बनाया जाएगा। पहले रिंग रोड से 25 मीटर क्षेत्र छोड़ कर इसको बनाया जाना था। अब 40 मीटर क्षेत्र छोड़ कर बनाया जाएगा। ये बस स्टैंड अब बरनाला मेन रोड पर जाएगा।
सोमवार को बैठक में चीफ आर्किटेक्ट पंजाब,चीफ टाउन प्लानर बलकार सिंह बराड़,पीआरटीसी के ट्रैफिक मैनेजर जसविंदर सिंह चहल, एक्सईएन पीआरटीसी, स्टेट टाउन प्लानर पंजाब, नगर सुधार ट्रस्ट के ईओ जवाहर लाल सिवियां, एसडीओ गुरराज सिंह ,सीनियर आर्किटेक्ट पुडा,एसई बीडीए आदि अधिकारी मौजूद रहे। सेना को जोनिंग बना कर फाइल भेजी जाएगी और उनकी कंसेंट ले कर इसको बनाने की अप्रूवल ली जाएगी।
अब4 मंजिलों तक सिमटेगा बस स्टैंड : बठिंडा के एसी बस स्टैंड को पहले 7 मंजिल तक ले जाने की प्लानिंग थी जबकि अब इसको 4 मंजिलों तक ही सिमटा दिया गया है।
40बस काउंटर 200 कारों की होगी पार्किंग : नएबनने वाले इस बस स्टैंड में 40 बस काउंटर बनाने की योजना है जबकि 200 कारों की पार्किंग का भी प्रबंध किया जाएगा। 10 एडवांस टिकट बुकिंग काउंटर स्थापित किए जाएंगे। दो कैंटीन बनाई जाएंगी। इस बस स्टैंड में 1000 यात्रियों की वेटिंग कैपेसिटी होगी। कामर्शियल कांप्लेक्स में 40 एससीओ बूथ भी बनाए जाएंगे।
नाम चीनआर्किटेक्टों को किया इन पैनल : बठिंडा के बस स्टैंड को बनाने के लिए देश के नामचीन 12 आर्किटेक्टों को इन पैनल किया गया है। इनको बस स्टैंड की रिक्वायरमेंट बता कर उनसे डिजाइन मंगवाए हैं। इनमें से किसी एक डिजाइन को फाइनल किया जाएगा।
स्टाफ के लिए ये होगी सुविधा
बस स्टैंड पर कंट्रोल रूम स्टाफ
बस ड्राइवरों के लिए आराम घर
बस वाशिंग
इस तरह की होंगी सुविधाएं |
-प्रीपेड टैक्सी स्टैंड
-बच्चों के लिए रीक्रिएशन प्लेस
-रि-फ्यूलिंग स्टेशन
-डिसएबल फ्रैंडली रैंप्स
-एस्केलेटर्स
-पुलिस कंट्रोल रूम
-पोर्टर रूम
-डिस्पले
-हेल्प डेस्क
-क्लॉक रूम
-बैंक
-एटीएम
-टेलीफोन बूथ
-24 घंटे मेडिकल सुविधा
-दवा की दुकान
-डिस्पेंसरी
-पोस्ट ऑफिस
-साइबर कैफे
-डोरमेट्री
-इटिंग ज्वांइट्स
-बैंक्विट हॉल
-दुकानें
-होटल
भीड़ बहुत रहती है :''इस एसी बस स्टैंड में हर आधुनिक सुविधा होगी। बढ़ती जनसंख्या के मद्देनजर हमने बस स्टैंड को अब 18 एकड़ में बनाने का फैसला किया है।'' जवाहर लाल सिवियां, ईओ,नगर सुधार ट्रस्ट ।
सेना का कंसेंट बाकी : ''हमने बैठक में एसी बस स्टैंड के एजेंडों पर काम विचार किया है। ये बस स्टैंड अब 10 एकड़ का नहीं बल्कि 18 एकड़ का होगा और अब इसकी मंजिलें 7 की बजाए 4 कर दी गई हैं। हम इस प्रोपोजल को मिलिट्री की कंसेंट लेने के लिए भेजेंगे।'' वरिंदर कुमार शर्मा, चेयरमैन,नगर सुधार ।
नगर सुधार ट्रस्ट और पुडा के अफसरों ने बैठक कर लिया फैसला, 7 की जगह अब 4 मंजिला बस स्टैंड में 40 बस काउंटर और 200 कारों की होगी पार्किंग
मुंबई से आए बस स्टैंड के इस डिजाइन पर अभी फाइनल मुहर नहीं लगी है। इस पर अभी विचार किया जा रहा है।
मुंबई के आर्किटेक्ट ने जो डिजाइन भेजा है उसके अनुसार ऐसा होगा हमारा बस स्टैंड ।