- Hindi News
- नए ट्यूबवेल कनेक्शनों पर पाबंदी के मामले में एनजीटी में पेश हुए एडवोकेट जनरल
नए ट्यूबवेल कनेक्शनों पर पाबंदी के मामले में एनजीटी में पेश हुए एडवोकेट जनरल
बठिंडा | पंजाबके नए ट्यूबवेल कनेक्शनों पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की तरफ से लगाई पाबंदी के मामले में सोमवार को राज्य सरकार की तरफ से एडवोकेट जनरल अशोक अग्रवाल पेश हुए। उन्होंने ट्रिब्यूनल के समक्ष सरकार का पक्ष रखा।
वहीं दूसरी तरफ किसानों की तरफ से किसान यूनियन नेता बलवीर सिंह राजेवाल पेश हुए उन्होंने ट्रिब्यूनल को नए ट्यूबवेल कनेक्शनों पर पाबंदी हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान उतना जल दोहन नहीं करते, जितना डोमेस्टिक कनेक्शनों से हो रहा है। इसलिए अगर पंजाब की कृषि को बचाना है तो यह कनेक्शन जारी करने बेहद जरूरी है। इस पर ट्रिब्यूनल ने किसान नेता को अपना एतराज लिखित तौर पर पेश करने के लिए कहा। नए सफेदे लगाने पर लगी पाबंदी के मामले में ट्रिब्यूनल में पार्टी बनी पेपर मेनुफेक्चरर एसोसिएशन को भी एक सप्ताह में केस से जुड़े लोगों को अपना एतराज पत्र भेजने को कहा। अब ट्रिब्यूनल ने इस मामले में अगली सुनवाई 17 अक्तूबर को रखी है।